पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
थाना प्रभारी रैपुरा के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

लोकेशन=रैपुरा।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*थाना प्रभारी रैपुरा के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र*
जमीन धोखाधड़ी और परिवार पर कार्रवाई के आरोप
पन्ना जिले के रैपुरा क्षेत्र के निवासी संतराम राय ने थाना प्रभारी रैपुरा के माध्यम से पुलिस अधीक्षक पन्ना को शिकायत पत्र सौंपकर जमीन की धोखाधड़ी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, संतराम राय ने वर्ष 2014-15 में राजेश जैन से जमीन खरीदी थी,जिसकी रजिस्ट्री उनके पास उपलब्ध है। उनका आरोप है कि बाद में उसी जमीन को कथित रूप से दोबारा बेच दिया गया और वर्षों से निवासरत होने के बावजूद उन्हें बेदखल कर दूसरे पक्ष को कब्जा दिला दिया गया।
संतराम राय ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे विवाद के दौरान उनके परिवार के सदस्यों पर भी कार्रवाई की गई। उनके अनुसार, उनके बेटे, पत्नी, बड़े भाई नंदकिशोर राय, उनकी पत्नी तथा उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


