अपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
गांव दोंगड़ा जाट में दुकान में लगी सेंध, नगदी और सामान चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
रात को दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर, नजदीक ही पुलिस चौकी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
मंगलवार 26/12/23
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के दोंगड़ा चौक पर रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
दोंगड़ा जाट चौक पर संजू किरयाना की दुकान में सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की। पहले चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और दुकान में रखा सामान और कैश चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में दिख रहा है की दुकान में अज्ञात चोर शटर को तोड़कर दुकान के अंदर घुसते हैं। दुकान में रखा हजार रुपए का कैश और कुछ सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दुकान मालिक हरदीप ने बताया कि उसकी दोंगड़ा चौक पर किरयाना की दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार को दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। रात में अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में चोरी की मामले की जिसकी शिकायत दी गई है।
इस मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज दोंगड़ा जाट प्रीतम सिंह ने बताया कि चौक पर दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान मालिक हरदीप दोंगड़ा जाट की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel


