देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
पुण्यतिथि पर नावा श्मशान घाट में भवन का उदघाटन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
सतनाली महेंद्रगढ़
कस्बे के गांव नावा में श्रीमती भरपाई देवी ने अपने स्वर्गीय पति स्व धनसीराम की बरसी पर गांव के श्मशान घाट में भवन का निर्माण करवाया जिसका उद्धघाटन वार्ड नम्बर एक के जिला पार्षद योगी वचनाई नाथ व रिटायर्ड तहसीलदार गोपीचंद नावा के करकलमो द्वारा हुआ । योगी वचनाई नाथ ने बागोतिया परिवार द्वारा किये गए इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यो के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है औऱ एकता व भाईचारे की नींव मजबूत होती है । रिटायर्ड तहसीलदार गोपीचंद नावा ने भवन निर्माण के साथ साथ किये गए पौधरोपण की मुक्तकंठ प्रंशसा की । उन्होंने कहा कि बागोतीया परिवार द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए अनुकरणीय है । बागोतीया परिवार से बलबीर , मदनलाल, नरेंद्र, डॉक्टर राकेश ,सोमवीर ,सतीश ने भविष्य में भी ऐसे पुनीत कार्यो में योगदान का आस्वासन दिया । इस मौके पर सरपँच राजेंद्र , पूर्व सरपंच कृष्ण , बाली शर्मा, गोविंद , ओमकार पड़तलिया ,झबू, राकेश नम्बरदार ,मानसिंह, योगेश शास्त्री आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


