ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

5 दिसंबर को भगवान नारायण सेवा संस्था (रजि.) नारनौल एवं श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब अनाज मंडी को मुख्यमंत्री जी करेंगे सम्मानित

 ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग पंचकुला द्वारा भगवान नारायण सेवा संस्था( रजि.), नारनौल एवं श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, अनाज मंडी पिछले 13 वर्षों से लगातार प्रभु राम की लीला का सुंदर मंचन करती आ रही है इसलिए हमारी संस्था को राम कार्य व सनातन संस्कृति तथा सांस्कृतिक परंपरा को कायम रखने के लिए सम्मानित करने हेतु चुना गया है। * *उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट प्रधान दयानंद सैनी ने बताया कि आगामी 5 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर संस्था को इतने लंबे समय से भगवान राम की लीलाओं का भव्य मंचन करने के लिए सम्मानित करेंगे। प्रधान दयानंद सैनी ने इस उपलब्धि के लिए संस्था के रामलीला प्रधान- वासुदेव सिंघल सचिव- मनोज निर्मल कोषाध्यक्ष- विजय जैन, स्थान संयोजक- अनूप भाटा तथा समस्त कार्यकारणी एवं कलाकारों को श्रेय देते हुए कहा कि यह सम्मान अपने आप में गौरव की बात है

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button