ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

मुख्यमंत्री से रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

          मुख्यमंत्री से रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक

*शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान, सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे-उपायुक्त*

        जिला महेंद्रगढ़ के सभी शहरों में अगले एक सप्ताह तक सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी शहरों का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचे। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने वीरवार रात अधिकारियों की बैठक में दिए। इससे पहले रात 9:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तथा तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिशा-निर्देश जारी किए।

            *दो घंटे तक सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने सख्त लहजे में नगर परिषद में नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह बाद शहरों के किसी भी स्थान, मोहल्ले, गलियों व सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। इसके लिए सभी पार्षदों तथा आम नागरिकों का सहयोग लेते हुए जोरदार तरीके से अभियान चलाया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका तथा नगर परिषद में पहले से ही मौजूद संसाधनों का प्रयोग करते हुए यह अभियान चलाया जाए। इसके बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं भी काम में कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।*

          उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारियों को फील्ड में उतारा जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त व डीएमसी वैशाली सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डॉ मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button