
ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
पंचायत समिति सदस्य छैलू सिंह व सरपंच प्रतिनिधि बजरंग मारु मेहरासर ने बताया कि पिछले एक माह से ग्राम मेहरासर ग्राम कावनी पानी की बहुत किल्लत हो रही है पशु-धन प्यासे मर रहे हे जल जीवन मिशन के तहत करवाएं गऐ कुछ कार्य प्रगति पर है लेकिन लेकिन ग्राम बदरासर ग्राम मेहरासर ग्राम कावनी उक्त फर्मो (संबंधित ठेकेदारों) द्वारा सही ढंग से पाइपलाइन बिछाई व जोड़ी नहीं जा रही है और न ही उसको सही ढंग से खाई खोद कर नहीं दबाया जा रहा है और गाव की सड़को को क्षतिग्रस्त कर दी गई है जो पंचायत से बनाई गई थी गाव की जनता व जनप्रतिनिधि की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और मौके पर कोई भी उच्च अधिकारी जाकर इतनी बड़ी योजनाओं का निरीक्षण करना भी उचित नहीं समझ रहे आगामी दिनों में अगर इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा इस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि कमेटी गठित करके आगामी कारवाई की जाएगी
Subscribe to my channel


