LIVE TVदेशराज्यव्यापार

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला महेंद्रगढ़

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

ग्रामीण विकास मंत्रालय केंद्र सरकार ने स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के मूल्यांकन के बाद स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना को नया स्वरूप व पुनः संरचना करके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के रूप में पुनर्गठित किया। वर्ष 2009-10 में देशभर में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के स्थान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लागू किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का विधिवत शुभारंभ 3 जून 2011 को बांसवाड़ा राजस्थान से शुरू किया गया। हरियाणा में मई 2011 में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को स्थापित किया गया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला महेंद्रगढ़ में नई स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्य:-

1. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम करना।

2. गरीब परिवारों को स्वरोजगार एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसरों से लाभ देना ताकि वह अपनी स्थाई आजीविका कमा सके।

3. गरीबों की क्षमता को उनके संगठनों के माध्यम से बढ़ावा देना।

जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनवरी 2014 से शुरू किया गया जिसमें जिला महेंद्रगढ़ को असघन के रूप में लिया गया। वर्ष 2016 से खंड नारनौल को गहन खंड के रूप में शुरू किया गया इसी कड़ी में अगले वर्ष 2017 में खंड सिहमा को गहन खंड के रूप में तथा बाकी सभी खंडों को वर्ष 2018 में गहन खंड के रूप में शुरू किया गया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला महेंद्रगढ़ में गहन रूप से कार्य वास्तविक रूप में 2018 से नये स्वयं सहायता समूह का गठन का कार्य, ग्राम संगठन, कलस्टर फेडरेशन, वित्तीय सहायता, सामाजिक समावेशन व बीमा इत्यादि कार्य बड़ी तेजी से शुरू किए गए। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला महेंद्रगढ़ की प्रगति के मुख्य बिंदु इस प्रकार से है:-

1. स्वयं सहायता समूह का गठन- 1187

2. ग्राम संगठनों का गठन- 62

3. क्लस्टर फेडरेशन – 05

4. बैंक ऋण लिंकेज- 1112 समूह को

5. बैंक ऋण लिंकेज की राशि- लगभग 1300 लाख

6. रिवाल्विंग फंड – 699 समूहों को (राशि 69.90लाख)

7. स्टार्टअप- 44 ग्राम संगठनों को 11 लाख

8. सामुदायिक निवेश निधि- 33 ग्राम संगठनों को एक करोड़ 32 लाख राशि दी गई

नोट:-

स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, व अटल पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में 65% से अधिक समूह सदस्यों को उक्त बीमों से जोड़ा जा चुका है। जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की उप स्कीम जैसे फॉर्म लाइवलीहुड में लगभग 1083 महिला किसानों को इस स्कीम से जोड़कर प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करके उनकी आजीविका को सुदृढ़ करके उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। इसमें महिला किसानों को अजोला, मिनरल मिक्सर, प्रोड्यूसर समूह, किचन गार्डन व प्राकृतिक खेती के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और खेती के माध्यम से महिला किसानों की आय दोगुनी करने का एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है।

नान फॉर्म लाइवलीहुड में समूह से जुड़ी महिलाओं को RSETI और कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण करवा कर उनको स्वरोजगार की तरफ अग्रसर किया जा रहा है। इसी कड़ी में इसी वर्ष में माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट एक उप स्कीम के रूप में खंड अटेली से शुरू की गई है जिसमें 120 एंटरप्राइजेज को विकसित किया गया है। इसी कड़ी में समूह की महिलाओं को सरकारी विभागों की विभिन्न स्कीमों से जोड़कर उनको रोजगार की तरफ अग्रसर किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत महेंद्रगढ़ जिले में तीन प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी (PIA) कार्यरत हैं 1. GS Tecno, Mehrampur 2. Rao Lal Siksha Samiti, Majra Kalan 3. Bisan Singh Rukmani Memorial, Kanina. जिसमें समूह के परिवारों के सदस्य, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों और मनरेगा जॉब कार्ड होल्डर के परिवारों के सदस्य जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है वह दसवीं पास हो प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन एजेंसी में Retail, Assistant Electrician और Two wheeler repair का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें युवक-युवतियों के लिए फ्री आवासीय प्रशिक्षण है जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के 480 बच्चों को मोब्लाइज करके 140 बच्चों को प्रशिक्षित दिया जा चुका है। जिसमें GS- Tecno के 54 बच्चों को जॉब दिलाई जा चुकी है बाकी उक्त दो प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट एजेंसी Rao Lal Siksha Samiti और Bisan Singh Rukmani Memorial अभी हाल ही में अपना कार्य शुरू किया गया है।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button