बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति की बैठक सम्पन्न

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के तत्वावधान में आज समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम सब इसी विचारधारा और एकजुटता के साथ कार्य करेंगे तो समाज अवश्य सफल होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति का प्रत्येक सदस्य आज दिनांक 20 से प्रतिमाह ₹200 रुपए समाज के कार्य हेतु जमा करेगा। इस निर्णय को लेकर सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक समर्थन किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण:
श्री अमरनाथ शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
श्री प्रमोद कुमार शर्मा, थाना जिला अध्यक्ष
श्री मधुबन लाल वर्मा, थाना जिला वरिष्ठ सलाहकार
श्री गजेंद्र शर्मा, कल्याण शहर अध्यक्ष
श्री श्याम शर्मा, थाना जिला उपाध्यक्ष
श्री सागर शर्मा, कल्याण शहर सचिव
श्री शंकर शर्मा, कल्याण शहर उपाध्यक्ष
श्री पहलाद शर्मा, वरिष्ठ नागरिक एवं सदस्य
श्री विजय शर्मा, सदस्य
श्री उमेश सविता, सदस्य
अंत में समिति ने समाजहित में और अधिक कार्य करने का संकल्प लिया तथा लोगों से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति से जुड़ने और समाज के उत्थान हेतु योगदान देने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


