देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालिका विद्यालय बारहगुवाड़ में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य विनिता तंवर ने की।

प्रधानाचार्य विनिता तंवर ने महात्मा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांधीजी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि शिखा सूद ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, सादगी एवं देश के प्रति उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का संचालन ऋषि राज व्यास ने किया। अंत में मुकेश जेवरिया ने अतिथियों, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button