बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, दिया शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*खाजूवाला बीकानेर।* क्षेत्र की अग्रणी *कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी* द्वारा अपने कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व एजेंसी के ऊर्जावान प्रोपराइटर *श्री जितेन्द्र सिंह गोदारा* ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि *कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक* सिर्फ गैस वितरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है।
गोदारा ने कहा, *”अहिंसा परमो धर्म: है।”* आज के समय में ‘अहिंसा’ के सिद्धांत को अपनाना सबसे जरूरी है। हमें आपस में भाईचारा बनाए रखना है, शांतिपूर्ण व्यवहार करना है और ईर्ष्या-द्वेष को त्याग कर एक-दूसरे का सहयोग करना है।
*गोदारा इंडेन परिवार की ओर से सामाजिक संदेश:*
एजेंसी की ओर से इस अवसर पर दो बड़े सामाजिक संदेश दिए गए –
1. *बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ:* देश की बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाना।
2. *पर्यावरण बचाओ:* अपने परिक्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, आसपास स्वच्छता रखें और प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग पूरी तरह से बंद करें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे कालूवाला के पूर्व सरपंच *श्री राजेन्द्र बेनीवाल* ने *कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक* के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अहिंसा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। इसे अपने आचरण में शामिल कर किसी भी जीव की हत्या न करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में *गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक* के समस्त स्टाफ ने अहिंसा, भाईचारे और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर एजेंसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe to my channel


