उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती: बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 बस्ती 2अक्टूबर।

*स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती: बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन*

बस्ती। स्वामी दयानंद विद्यालय, सुरतीहट्टा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक ओम प्रकाश आर्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों तथा देश के प्रति किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

जयंती समारोह के अवसर पर बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित देशभक्ति गीत, प्रेरक प्रसंग और ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने ‘जय जवान, जय किसान’ और गांधीजी के सत्य व अहिंसा के नारों को दोहराकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में वंदना सोनकर, आदित्य सोनकर, कृष्णा गुप्ता, आदर्श, नैनसी, भव्या, मान्या और अतुल्य सहित अनेक बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक एवं वैचारिक प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का शुभ अवसर है। महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत और पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी व स्वाभिमान आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। यदि विद्यार्थी जीवन में ही बच्चे इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने आचरण में ढाल लें, तो वे न केवल एक सफल नागरिक बनेंगे बल्कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितीश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, स्वप्नल, गुंजा गुप्ता, महक मिश्रा, अनीशा मिश्रा, महिमा, शिवांगी गुप्ता, अंशिका पाण्डेय, ज्योति सोनी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button