अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में चोरों का अनोखा आतंक! 30 घरों के पानी के मीटर उखाड़ ले गए बदमाश, सुबह होते ही सड़कों पर बहता रहा हजारों लीटर पानी।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
भिवाड़ी में चोरी की एक ऐसी अनोखी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां चोरों ने न सोने-चांदी के आभूषणों को निशाना बनाया और न ही किसी घर में सेंध लगाई, बल्कि घरों के बाहर लगे पानी के मीटर ही उखाड़कर फरार हो गए। अज्ञात बदमाशों ने करीब 25 से 30 घरों के पानी के मीटर चोरी कर लिए। मामला भिवाड़ी यूआईटी फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 और सेक्टर-2 का है।
जानकारी के अनुसार, वारदात बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो गलियों और सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखा तो घरों की पाइपलाइनों से जुड़े पानी के मीटर गायब थे। इसके बाद आसपास की गलियों में जांच की गई तो कई मकानों के मीटर उखड़े हुए मिले। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे सेक्टर में अफरा-तफरी मच गई।
हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने वार्ड पार्षद के घर के बाहर लगा पानी का मीटर भी नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जनप्रतिनिधि बिल्लू राठी को दी। इसके बाद आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।
बिल्लू राठी ने बताया कि करीब 25 से 30 घरों के मीटर चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, आरोपियों की पहचान कर गिरोह का पर्दाफाश करने और चोरी हुए मीटर बरामद करने की मांग की है। बाइट:- जनप्रतिनिधि बिल्लू राठी।

Subscribe to my channel


