बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एनआरसीसी में जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण हेतु वैज्ञानिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 15 नवम्बर 2026 । जनजातीय गौरव दिवस, 2026 के अंतर्गत भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर में आज ‘जनजातीय गौरव : प्रगति का उत्सव, भविष्य के लिए प्रेरणा’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उनकी उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय संसाधनों एवं आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय से सतत विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर केन्द्र के निदेशक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए बधाई संप्रेषित करते हुए कहा कि भारत सरकार के उद्देश्यों एवं प्राथमिकताओं से जुड़े कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता एवं गंभीरता के साथ क्रियान्वित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने जनजातीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए वैज्ञानिक संस्थानों को अपने अनुसंधान एवं तकनीकी ज्ञान को इन समुदायों की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने पर बल दिया, ताकि वैज्ञानिक नवाचारों एवं उन्नत तकनीकों का लाभ जनजातीय समुदायों तक पहुंच सके। उन्होंने

केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राकेश रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस, 2026 के अंतर्गत 15 दिवसीय पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों यथा- जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण, स्वदेशी बीजों एवं पारंपरिक कृषि ज्ञान के संवर्धन, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रदर्शन, नवाचारों के प्रसार तथा जनजातीय किसानों की आजीविका संवर्धन आदि कार्यक्रमों का क्रमवार विवरण प्रस्तुत किया।

जनजातीय गौरव वर्ष कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री मनजीत सिंह ने ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में कार्यक्रमों की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में केन्द्र को उपलब्ध कराए गए फील्ड संसाधन व्यक्तियों के साथ बेहतर समन्वय एवं उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। श्री अखिल ठुकराल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button