बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हुआ ‘बीकानेर विकास मंच’ का गठन

विजय कोचर सर्वसम्मति से संयोजक और सूरजमल सिंह नीमराना समन्वयक घोषित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 15 नवंबर। बीकानेर के चहुमुखी विकास, शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान और नागरिकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेर के प्रबुद्ध एवं संभ्रांत नागरिकों ने ‘बीकानेर विकास मंच’ के गठन की पहल की है। इस संबंध में रविवार को दोपहर 1 बजे रतन बिहारी पार्क के निकट स्थित मोहता भवन में शहर के नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से विजय कोचर को बीकानेर विकास मंच का संयोजक तथा सूरजमल सिंह नीमराना को समन्वयक घोषित किया गया। मंच के गठन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मुकेश जोशी को संगठन के संयोजक एवं समन्वयक के चयन की घोषणा करने का अधिकार सर्वसम्मति से सौंपा। इसके बाद मुकेश जोशी ने उपस्थित नागरिकों की भावनाओं और सहमति के आधार पर विजय कोचर एवं सूरजमल सिंह नीमराना के नामों की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित जनसमुदाय ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक श्री नरसिंग भाटी ने की। बैठक के शुभारंभ में रामभक्त नवीन गोस्वामी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, बलदेव दास भादानी, शशांक गंगल, ममता सिंह, माया भाटी, रामेश्वर सोनी, साधक, त्रिलोक सिंह चौहान, राजेश आचार्य सहित अन्य उपस्थित नागरिकों ने बीकानेर के विकास और शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक संचालन समिति बनाने की भी घोषणा की गई। समाजसेवी संतोष बांठिया को संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया। साथ ही उन्हें बीकानेर विकास मंच के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में विजय कोचर, सूरजमल सिंह नीमराना, नरसिंग भाटी, जितेंद्र सिंह सोलंकी (खींवसर), राजेंद्र कुमार रामपुरिया, प्रेम सिंह राठौड़, शिवदयाल उपाध्याय, हरि सिंह भाटी, आनंद कुमार जोशी, मानक चंद सुथार, राकेश पाल (करणी नगर), अमित सिंह परिहार, रासबिहारी जोशी, नवीन गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, बलदेव दास भादानी, कैलाश सोनी, प्रवीण, श्याम सुखा, कौशल्या सुथार, दीपक कुमार माहेश्वरी, शशांक गंगल, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रदीप महर्षि, भवानी शंकर सुथार, जसोदा खत्री, त्रिलोक सिंह चौहान, श्याम सुंदर पारीक, राजेश कुमार आचार्य, रामेश्वर सोनी, ममता सिंह एवं माया भाटी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सूरजमल सिंह नीमराना ने उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बीकानेर विकास मंच के संयोजक विजय कोचर ने विश्वास जताया कि मंच शहर के चहुमुखी विकास, जनहित के मुद्दों और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button