जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

हिन्दी फिल्म ‘हमारी प्यारी गौ माता’ और ‘तीसरी आवाज़’ के पोस्टर का विमोचन, जयपुर में हुआ कार्यक्रम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर (राजस्थान)।

हरि सेठ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही हिन्दी फिल्मों ‘हमारी प्यारी गौ माता’ और ‘तीसरी आवाज़’ के पोस्टर का विमोचन आज जयपुर में किया गया। इस अवसर पर जयपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने दोनों फिल्मों के पोस्टर का अनावरण किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक बंटी कुमार मित्तल, कास्टिंग डायरेक्टर हरिश तहिलियानी, टॉक ऑफ इंडिया पॉडकास्ट चैनल के डायरेक्टर विनोद कुमावत तथा एचएनएन सैटेलाइट टीवी चैनल के राजस्थान हेड फखरुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों फिल्मों के पोस्टर विमोचन के साथ ही इनके निर्माण को लेकर उत्साह देखने को मिला।

हरि सेठ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही ये दोनों हिन्दी फिल्में अपने अलग-अलग विषयों के माध्यम से दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button