बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अणुव्रत उदबोधन सप्ताह का दूसरा दिन “अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल:- श्री एस.वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल में अणुव्रत उधद्बोधन सप्ताह का दूसरा दिवस अहिंसा दिवस का कार्यक्रम साध्वी श्री विद्युतप्रभा जी व साध्वी श्री चारित्रप्रभा जी के सानिध्य में व प्रधानाचार्य विष्णुदास की अध्यक्षता में प्रातः 8.30 बजे विद्यालय प्रांगण में अणुव्रत समिति जसोल के तत्वावधान में विद्याथियों व शिक्षको की उपस्थिति में मनाया गया। जिसमें अणुव्रत संकल्प – पत्र भरवाये गए। 02 अक्टूबर शुक्रवार को अहिंसा दिवस पर गान्धी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर प्रकाश डाला। आगे 04 अक्टूबर को “नशामुक्त परिवार मैराथन 2026” में सहभागी बनने का निवेदन किया गया।

Subscribe to my channel


