देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

गांधी के अहिंसा, सत्य और सादगी के मार्ग पर चलकर आमजन के दुख-दर्द में सहभागी बनने का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

**बालोतरा।** राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या 35 स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने गांधीजी के जीवन, विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सादगी और नैतिकता के माध्यम से देश को आजादी की राह दिखाई। उनके बताए मार्ग पर चलकर सादगीपूर्ण एवं अनुशासित जीवन जीना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख-दर्द में सदैव खड़े रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसके पश्चात वार्ड संख्या 19 स्थित शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर उद्घोष को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। और गांधी उद्यान से नर्वदेश्वर मंदिर तक पैदल मार्च निकाला गया

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रहलाद धतरवाल, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, जिला महासचिव नरेश जैन जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम भाटिया, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत पार्षद आशा परिहार, मेहबूब खां सिंधी, मांगीलाल सांखला, संतोष शर्मा, भंवरलाल भाटी, जैसाराम बारूपाल, मांगीलाल धारू, नरेश प्रजापत, मुकेश प्रजापत, जैसाराम भील, मोहम्मद हुसैन, अयूब भाई कुरैशी,स्वरूप माली माधु भाई सिंधी किशन गहलोत पारस राजपुरोहित डॉ. जाकिर हुसैन, ओमाराम राइका, विनोद खींची, ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन, नगर अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, अशोक परिहार, राजू गोल मुरली मनोहर मुंगड़ा, रमेश पटेल, सुगेंद्र बोस, लालाराम धारू राजेंद्र प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button