
नारनौल –
बेशक विधानसभा चुनाव में अभी 1 वर्ष से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जोरों पर है और इन चर्चाओं ने जोर ज्यादा उस समय पकड़ लिया जब हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव ने अपने नारनौल स्थित निवास स्थान पर भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव का स्वागत समारोह किया।
आपको बता दें कहने को तो यह चाय एवं स्वागत समारोह था लेकिन जिस प्रकार से कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ा यह एक सम्मेलन बन गया।
हजारों की संख्या में उपस्थिति देख संतोष यादव भी गदगद दिखी।
जब हमने पंडाल में बैठे लोगों से पूछना शुरू किया तो लोग दिल खोलकर बहन जी का साथ देने की बात कहते नजर आएं गौर करने की बात यह है कि अटेली विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव से कार्यकर्ता आए और वह भी नारनौल सभी में बड़ा उल्लास देखने को मिला और उन्हीं के चमकते चेहरे और होने के बयानात को सुनने के बाद यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा अटेली विधानसभा क्षेत्र की जनता संतोष यादव को 2024 में अपना विधायक मान चुकी है ।
मंच पर पहुंची डॉ सुधा यादव ने भी राव इंद्रजीत सिंह का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा जो यह कहते हैं कि यह अंतिम लड़ाई है मैं आप सब से कहती हूं कोई अंतिम लड़ाई नहीं अब निर्णायक लड़ाई है ।
इशारों ही इशारों में डॉक्टर यादव ने संतोष यादव को तैयारी करने का कहा ।

Subscribe to my channel


