उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान का अपमान: कमल जिंदल,कांग्रेस नेतृत्व से स्थिति स्पष्ट करने की मांग, कहा—राजनीतिक विरोध में मर्यादा न भूले कांग्रेस

Kamal Jindal demands clarification from Congress leadership, says Ajit Doval's comments are an insult to Uttarakhand's self-respect. He also urged the Congress leadership to ensure decorum during political protests.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान से जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

जिंदल ने कहा कि अजीत डोभाल की पहचान किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि दशकों की राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से बनी है। उत्तराखंड की धरती पर जन्मे अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करते समय भाषा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी की टिप्पणी उनका व्यक्तिगत वक्तव्य है अथवा पार्टी भी उससे सहमत है। राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़े लोगों को राजनीतिक विवाद में खींचना उचित नहीं है।

जिंदल ने कांग्रेस के कुछ नेताओं के पूर्व के बयानों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों को लेकर कांग्रेस की राजनीति पहले भी विवादों में रही है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी कांग्रेस नेताओं की ओर से सवाल उठाए गए थे। पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए बिंदुओं में पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को लेकर कांग्रेस नेता के पुराने विवादित बयान का भी उल्लेख किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को जनरल बिपिन रावत और अजीत डोभाल जैसे व्यक्तित्व दिए हैं। प्रदेशवासियों को इनकी उपलब्धियों पर गर्व है। कांग्रेस को राजनीतिक विरोध करते समय उत्तराखंड की जनभावनाओं और देश की सुरक्षा से जुड़े विषयों की संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button