पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन जी का जीवन त्याग तपस्या और मानव सेवा के लिए समर्पित रहा।

दृढ़ संकल्पो की धनी थी अवधेश बहन जी

भोपाल जोन की पूर्व निर्देशिका राजयोगिनी बीके अवधेश दीदी का प्रथम पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा, योग,साधना एवं भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाया गया,

सीता बहन ने अवधेश दीदी के स्मरण सुनाते हुए कहा कि आपका जीवन त्याग तपस्या उपकार और मानव सेवा के लिए समर्पित रहा,

आप बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी थी,आप में समाज तथा राष्ट्र सेवा की तीव्र उत्कंठा थी जिसके कारण अपने मात्र 13 वर्ष की अल्प आयु में श्रीमती इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर अपने राष्ट्र सेवा की उत्कंठा जाहिर की 16 वर्ष की अल्पायु में आपने अपना जीवन ईश्वरीय सेवा अर्थ समर्पित कर दिया,आप सरल सहज स्वभाव के कारण आपसे मिलकर ऐसा अपनापन महसूस होता कि जैसे आप अपनी मां से मिल रहे हैं आपके नेतृत्व में 650 से अधिक भाई बहनों ने ईश्वरीय सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आपने अनेक भाई बहनों को इस मार्ग पर चलने के निमित्त बनाया बचपन से ही आपके अंदर बेहद प्यार भगवान से था आपके कार्य काल में ईश्वरीय सेवाओं में अनेक वृद्धि हुई करीब 190 से अधिक सेवा केंद्रों का संचालन हुआ

सभी भाई बहनों ने दीदी जी के बताएं गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button