बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हेमंत कातेला ने नगर निगम को दिया ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।हेमंत कातेला पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नं. 28 ने सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते प्रभावित हो रही सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त, बीकानेर को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नं. 28 में वर्तमान में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। वार्ड में गंगाशहर का मुख्य बाजार भी स्थित है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त से वार्ड नं. 28 में 10 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाने तथा कचरा संग्रहण के लिए टैक्सी एवं ट्रैक्टर नियमित रूप से उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया, ताकि वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button