पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम् के150 वर्ष पूर्ण होने पर गाया सामूहिक गान

लोकेशन=सलेहा/मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम् के150 वर्ष पूर्ण होने पर गाया सामूहिक गान*

एक समय,एक लय और एक स्वर में हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गायन,अभिभावक,माताएं-बहिनें एवं विद्यालय परिवार रहे मौजूद

सलेहा 25 सितंबर 2026 वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय सलेहा में शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावक,माताएं-बहिनें, विद्यालय के आचार्य परिवार एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभावना और देशभक्ति के वातावरण के बीच हुई। इस अवसर पर “एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्” के भाव के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जैसे ही विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् के स्वर गूंजे, पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह,मुख्य अतिथि ऋषिकेश पाण्डेय,अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं विद्यालय के पूर्व छात्र हरेंद्र त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी,अभिभावक तथा माताएं बहिनें कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और भारतीय समाज में इसके स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति,इतिहास और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

प्राचार्य ईश्वर सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है।
विद्यालय परिसर बना देशभक्ति का केंद्र

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button