धर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

दस दिन के गणेश उत्सव के बाद बप्पा की विदाई ने सबकी आंखे की नम

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*दस दिन के गणेश उत्सव के बाद बप्पा की विदाई ने सबकी आंखे की नम*

पवई नगर सहित अंचल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ’, पतने नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस प्रशासन रहा मौजूद।

पवई। दस दिनों तक गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर रहे पवई नगर सहित अंचल में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर माहौल भावुक हो गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे। गणेश पंडालों और घरों में विराजमान प्रतिमाओं की सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और हवन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर निकले। पवई नगर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पतने नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बप्पा को विदाई दी।दस दिनों तक जिन पंडालों में आरती और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा, वहीं विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखों में बिछड़ने का भाव नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी बप्पा को अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ विदा करते दिखाई दिए।

  विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।विसर्जन हेतु क्रेंन की भी व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत विसर्जन स्थल पर उपस्तिथ रहे साथ ही थाना प्रभारी सुशील अहिरवार पुलिस दल बल के साथ मौजूद रहे।लगातार हो रही बारिश से किसी को नदी में उतरने नहीं दिया गया बल्कि क्रेन की मदद से गणपति बप्पा को नदी में विसर्जित किया गया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button