ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सोहढी के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विनोद श्यामपुरीया ट्रंक फैक्ट्री में किया भ्रमण

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
सतनाली 29फरवरी
आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय सोहढी के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सतनाली से बाढडा रोड जड़वा व श्यामपुरा के बीच एच आर राव मूलचंद मार्ग बस स्टॉप व बिजली घर श्यामपुरा के सामने, विनोद श्यामपुरिया एम बी जी संदूक, कुलर, अलमारी ट्रंक ,फर्नीचर फैक्ट्री में भ्रमण किया। इसके बाद विनोद श्यामपुरिया ने एम बी जी ट्रक फैक्ट्री में होने वाले सभी कार्यों के बारे छात्र-छात्राओं को बताया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक कुमार जी सांगवान हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल से तथा विशिष्ट अतिथि श्री कर्मवीर जी हरियाणा राज्य परिवहन चरखी दादरी से एम बी जी ट्रंक फैक्ट्री पहुंचे । एम बी जी ट्रक फैक्ट्री मालिक प्रमुख समाजसेवी विनोद श्यामपुरिया ने व गणमान्य लोगों ने पटका एवं समवर्ती चिन्ह प्रदान करके भव्य स्वागत किया । विनोद श्यामपुरिया ने अपने अनुभव के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया और छात्र-छात्राओं को जीवन में एक सफल नागरिक बनने व समाजसेवी बनने की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के उपरांत राजकीय माध्यमिक विद्यालय सोहढी ,(महेंद्रगढ़ )से साइंस अध्यापक श्री महेश कुमार जी व अध्यापिका संगीता जी क्लर्क व श्री लक्ष्मण सिंह रेलवे विभाग सतनाली, सोमवीर सिंह रेलवे विभाग सतनाली, राजवीर यादव , सुभाष समसावास,नरेश कुमार यादव व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Subscribe to my channel


