बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पर्यटन विभाग बीकानेर द्वारा नवनियुक्त एस बी आई के उप महा प्रबंधक (डी जी एम )  सौम्य रंजन साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।गुरुवार को पर्यटन रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) के संयुक्त निदेशक  अनिल राठौड़ व उप निदेशक  कृष्ण कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक (डीजीएम)  सौम्य रंजन साहू से भेंट कर के उनका स्वागत और अभिनंदन किया साथ में योगेश राय (पर्यटन अधिकारी),व बैंक से जुड़े वरिष्ठ बैंक कर्मचारी सुनील दत्त नागल ,व लाइजन अधिकारी श्री के पी सिंह भी मौजूद थे ।

पर्यटन विभाग की ओर से बैंक के डी जी एम को पर्यटन विभाग का मोमेंटो दिया गया ।

संयुक्त निदेशक  अनिल राठौड़ ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक वर्ष 1994 से लगातार 2026 तक इस अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव को प्रायोजित करता आ रहा है। बैंक द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को डीजीएम स्तर से पुरस्कार प्रदान किए जाते रहे हैं। साथ ही उत्सव के तीनों दिन कैमल बैंक काउंटर स्थापित करने हेतु बैंक से आग्रह किया गया है, जिसमें मुद्रा विनिमय की सुविधा प्रदान की जाती है।

एसबीआई के लाइजन ऑफिसर करण पाल सिंह ने जानकारी दी कि बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में परिवर्तित करने की सुविधा उत्सव में सुविधा प्रदान की जाती है ।

साथ ही आगंतुकों की सुविधा हेतु भारतीय स्टेट बैंक की चलायमान एटीएम वैन भी समारोह स्थलों पर उपलब्ध रहेगी।वर्ष 1994 से उत्सव से जुड़े रहे श्री सुनील दत्त नागल (सेवाकाल एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी) ने बताया कि कैमल बैंक काउंटर उत्सव के प्रारंभ काल से ही निरंतर लगाया जाता रहा है।पिछले वर्ष घूमर महोत्सव में भी आपका सहयोग रहा, आगामी वर्ष में भी इसी तरह की सहयोग की अपेक्षा है ।और बैंक का आभार व्यक्त किया ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button