खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

तिजारा में 4 अगस्त को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य-नेत्र जांच शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा, अलवर। भारतीय सेना के सम्मान में समर्पित एवं तिजारा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को तिजारा स्थित जैन धर्मशाला (नसिया जी के सामने) में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच (ऑपरेशन) शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक रहेगा। शिविर में आमजन को निःशुल्क नेत्र जांच, निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर में चिकित्सा सहयोग मिश्री देवी आई हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम द्वारा प्रदान किया जाएगा।

श्री रामवीर यादव शाहबादी वर्तमान में जिला परिषद सदस्य (वार्ड संख्या 45, अलवर) एवं भाजपा राजस्थान पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button