धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग में भाव विभोर हुए दर्शक

भव्या कट्टा बनीं सबसे युवा आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका नए अपेक्स इंद्र कुमार का हुआ स्वागत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 30 जुलाई। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत ने जब अपनी सुमधुर वाणी व सुरीले कंठों से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं तो गुरु पूर्णिमा की रात्रि आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर परिवार के लिए बहुत यादगार बन गयी। उपस्थित प्रत्येक दर्शक श्रद्धा केे सागर में बार बार गोते लगाते रहे। आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर संभांग के मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा कार्यक्रम के साथ हुई। उसके पश्चात आयोजित हुए दिव्य भजन उत्सव में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भक्ति भाव में रम गये। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर

संस्था के अनेक साधकों का अभिनंदन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की बीकानेर की सबसे युवा टीचर बनने पर सुश्री भव्या कट्टा का अभिनंदन किया गया। इसी तरह से संस्था के स्टेट अपेक्स में बीकानेर से नए अपेक्स मेंबर इंद्र कुमार का अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ प्रशिक्षक राजकुमार भटनगर जी निशुल्क योग कक्षाओं के निरंतर संचालन के लिए उनके योगदान को सराहा गया। खैरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षिका साधना सारस्वत, वरिष्ठ संरक्षक रवि कथूरिया, अपेक्स राजेश मुंजाल, राकेश छाजेड़, प्रकाश शर्मा, इत्यादि द्वारा सभी व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button