बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

मजबूत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस : प्रियंका मेघवाल 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में रत्नेश्वर महादेव मंदिर गोविंद नगर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं बाड़मेर-बालोतरा जिला प्रभारी मोहनलाल डागर ने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। पार्टी इन चुनावों को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और प्रत्येक स्तर पर प्रभावी रणनीति बनाकर कांग्रेस के बोर्ड एवं प्रधान बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा योग्य, कर्मठ एवं जिताऊ प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा तथा इसके लिए आम कार्यकर्ताओं से भी सुझाव लिए जाएंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्षा प्रियंका मेघवाल ने कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन के बीच पार्टी की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन के दुख-दर्द और स्थानीय समस्याओं को समझकर उनकी आवाज मजबूती से उठाएं तथा धरातल पर संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस जिले के सभी निकायों एवं पंचायत समितियों में अपना परचम लहराएगी।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा कमेटियां गठित कर धरातल पर सर्वे करवाया जाएगा और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले तथा पार्टी को जीत दिलाने में सक्षम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े तो जीत निश्चित है।

बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने आगामी चुनावों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यकर्ताओं ने वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहनलाल सरगरा

पूर्व प्रधान मुकनसिंह जी जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल जिला सचिव कानाराम थोरी जिला सचिव जाकिर हुसैन अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश खिवसरा, ब्लॉक अध्यक्ष सिणधरी जेठाराम प्रजापत, पुरूषोत्तम जी सोनी DCC सचिव,महिला जिलाध्यक गरिमा सिंह राजपुरोहित,

आईदान चौधरी, रतन खत्री, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मूसे खान, प्रमिला खत्री, चेतन राम भील , अयूब खान, नरसिंह प्रजापत, मुकेश राजपुरोहित, डाला राम प्रजापत, सुरेश सांखला, सी आर गोयल, पुरुषोत्तम सोनी, जिला सचिव नारायण लाल चौधरी, गोका राम मेघवाल, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, आदि ने अपने सुझाव देते हुए संबोधित किया,

बैठक में जिला उपाध्यक्ष भवर लाल बेनीवाल,

जिला महासचिव नरेश जी जैन,जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत भाटिया , इंटक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मांगी लाल बॉस,आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवा राम भील, पूर्व प्रधान लक्ष्मण राम डेलू , प्रधान पुनमा राम जानी नसीर खान, सी आर गोयल, , ब्लॉक अध्यक्ष विरमसिंह थोब,राजू राम गोल, सलीम खिलेरी,गणेश सारण, रमजान खान, पूर्व पार्षद बगदाराम बोस, नासिर चड़वा, नेमाराम प्रजापत, अशोक जालवाल, राजू जानी, जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन गिरधारी चौधरी, नेमाराम जाखड़,नगर अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, बंशीलाल प्रजापत,ब्लाक अध्यक्ष छगन जोगसन,ओम भाटिया, पूर्व पार्षद दुर्गा देवी, राजीव पवार, सुरता राम, मांगू खा, साबिर खान, गोविन्द जीनगर,मंडल पारलु अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी,यूथ कांग्रेस सुरेश माली, अशोक प्रजापत , सलीम आफरीदी, जगदीश राजपुरोहित, रोशन खान मोयला, फिरोज छिपा,जाकिर हुसैन बालोतरा हनुमान सिंह जसोल, दिलावर खान , मंडल अध्यक्ष दीने खान, निजाम भैय्या,बाबू खान गौरी, पीरा राम प्रजापत जसोल, भवरा राम देवासी, मोती लाल माली, राजू सोनी,ओम माचरा सिणधरी, पूर्व पार्षद ओम देवासी, नरेंद्र सलुंदिया, जाकिर,पठान समदड़ी, किशन गहलोत,वली मोहम्मद सूमरो, घमड़ा राम प्रजापत, राजेंद्र गौड, राजेंद्र प्रजापत, सोहन लाल विश्नोई, भंवरलाल गर्ग, बंशीलाल प्रजापत, चंदन सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल , मानक देवपाल, बंशीलाल भील, प्रहलाद राम पायल कल्ला, नरेंद्र सिंह, गोपाराम प्रारंगी बुडीवाडा , प्रेम सलुंदिया, भट्टा राम, खेमा राम, गोरखा राम, नारायणराम, चन्द सिंह,हितेश माली, विरमाराम गोदारा, बंशी लाल प्रजापत,मुकेश मुड़ मुरलीमनोहर प्रजापत रफीक चढ़वा

मोतीराम चौधरी रावतराम प्रजापत राजीव पवार जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button