उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: राजेश कमलापुरी

बस्ती से वेदान्त सिंह
गौर, बस्ती। बस्ती जिले के गौर मंडल क्षेत्र में जेन जेड विकसित भारत के साथ भाजपा मण्डल गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी ने गौर क्षेत्र के सुजिया में यस. आर एकेडमी एवं मूसहा इण्टर कालेज बेलसड में युवाओं से संवाद कर उन्हें भारत@2047 के विज़न, जनभागीदारी और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा जागरूक होंगे, तभी भारत 2047 के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा बस्ती वरुण पाण्डेय, प्रबंधक यस.आर शुक्ला, आलोक मिश्रा, विवेक शुक्ला, शिवम् मिश्रा, रमेश वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


