खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बारिश के बाद भी नहीं थमा खेलों का जुनून, सुबह 6:15 बजे संडे स्पोर्ट्स लैब में जुटे 70 बच्चे

हँसी प्रतियोगिता, फुटबॉल-बास्केटबॉल गतिविधियों और नई प्रतिभाओं के नेतृत्व से गूंजा खेल का मैदान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। सुबह करीब 3 बजे हुई बारिश के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सुबह 6:15 बजे आयोजित दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की साप्ताहिक पहल संडे स्पोर्ट्स लैब में 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेलों के प्रति अपनी रुचि और नियमितता का परिचय दिया।

लिलीपोंड के पास आयोजित इस आयोजन में बच्चों के लिए इस बार एक अनोखी हँसी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें रघु और शम्मा ने जीत हासिल की जिनको उपहार दिया गया। कार्यक्रम में कलाकार के रूप में दिशा कुमावत एवं पलक गहलोत भी बच्चों के बीच पहुँचीं। इसके साथ ही फुटबॉल और बास्केटबॉल की पासिंग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को टीम भावना, तालमेल और खेल कौशल का अभ्यास करवाया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बच्चों को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी अवसर दिया गया। डीएसएफ टीम की नई प्रतिभागी प्रतिष्ठा ने पहली बार रनिंग एवं एक्सरसाइज की कमान संभाली और आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बच्चों एवं अभिभावकों को आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले उड़ान– फ़िट इंडिया | मिशन प्ले टू प्रोफ़ेशन– खेल से करियर तक कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्कूलों एवं खेल अकादमियों के बच्चों को खेलों में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों और संभावनाओं की जानकारी एक ही मंच पर मिलेगी।

कार्यक्रम में फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर एवं आईआरएस अधिकारी नरेंद्र यादव जी सहित ओलंपियन, पैरालंपियन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल होंगी। बच्चों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने, अपने सवाल पूछने और खेल करियर के लिए सही मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

निशा लिम्बा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि संडे स्पोर्ट्स लैब के माध्यम से फाउंडेशन का प्रयास है कि हर बच्चा किसी न किसी खेल से जुड़े, अपनी रुचि के अनुसार एक खेल चुने और नियमित अभ्यास से उसमें बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी करे।

कार्यक्रम का संचालन डीएसएफ टीम के रवि, कुसुम, हिताशा, निशा, रामनिवास, कोमल एवं भव्या ने मिलकर संभाला। टीम ने बच्चों की गतिविधियों और पूरे आयोजन को उत्साहपूर्वक संचालित किया।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की यह पहल बच्चों में फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

संस्था का संदेश है—बारिश हो या धूप, खेल और फिटनेस से जुड़ाव बना रहे।

उड़ान– मिशन प्ले टू प्रोफेशन खेल से करियर तक

दिनांक: 20 दिसंबर 2026

समय: दोपहर 1:00 बजे

स्थान: संत मीराबाई सभागार, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button