देशब्रेकिंग न्यूज़
महाकाल की नगरी उज्जैन में जगद्गुरु श्री श्रीकांताचार्य जी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित तिरुपति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीकांताचार्य जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के महत्व को नमन करते हुए पूजा-अर्चना की तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जगद्गुरु श्री श्रीकांताचार्य जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज़ से आए भक्तों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Subscribe to my channel


