खेलमहेंद्रगढ़हरियाणा
झज्जर ने जीती नीरपुर में आयोजित अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*झज्जर ने जीती नीरपुर में आयोजित अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता*
*दूधिया रौशनी में रात को हुए सेमी फाइनल और फाइनल मैच*
*राव सुखबिन्द्र सिंह ने विजेताओं को किया पुरस्कृत*
नारनौल के समीप गांव नीरपुर में शक्ति स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता झज्जर की टीम ने जीती| दूसरे स्थान पर गाँव पथेड़ा की टीम रही और तृतीय स्थान बीजेआरडी, पाली की टीम ने प्राप्त किया| विजेता टीमों को दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के पूर्व अधीक्षण अभियंता और समापन समारोह के मुख्यातिथि राव सुखबिन्द्र सिंह ने पुरस्कार वितरित किये| सेमी फाइनल और फाइनल मैच रविवार रात को शक्ति स्पोर्ट्स अकादमी के खेल मैदान में बिजली की दूधिया रौशनी में खेले गए|
*उक्त आशय की जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक यादवेन्द्र सिंह अधिवक्ता ने देते हुए बताया कि फाइनल मैच में कड़े मुकाबले में झज्जर की टीम ने गाँव पथेड़ा की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया| रनरअप गाँव पथेड़ा की टीम रही| जबकि तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बीजेआरडी, पाली की टीम ने गाँव बडगांव की टीम को शिकस्त दी| प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही टीमों को क्रमशः 10 स्पोर्ट्स ट्रैक सूट, 3100 रूपये और 2100 रूपये पुरस्कार दिया गया।पुरस्कारों का वितरण डीएचबीवीएनएल के पूर्व अधीक्षण अभियंता राव सुखबिन्द्र सिंह ने किया और*
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राव सुखबिन्द्र सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर अभ्यास से ही सफलता हासिल होती है| इसलिए खिलाडियों को नियमित रूप से खेलना चाहिए और व्यसनों से दूर रहना चाहिए| उन्होंने कहा कि जीत हार खेल का हिस्सा हैं| इसलिए कभी विचलित नहीं होना चाहिए।
*रेफरी की भूमिका भोलाराम और जयदीप कोच ने निभाई। कोच जयदीप को निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए ट्रैक-सूट देकर सम्मानित किया| आयोजन में राव परमजीत सिंह एडवोकेट, सतपाल यादव, राजेंद्र जागेदार, पवन कुमार, बी.एल. यादव, सक्षम, कर्मवीर पहलवान, बुधराम कोच, कबूल सिंह, मोनू, लालचंद कांडा, फूलसिंह पहलवान, नीरपुर के पूर्व सरपंच ज्ञानसिंह और वरिष्ठ साहित्यकार रघुविन्द्र यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।*

Subscribe to my channel


