खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026: चार मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, सोमवार को होगा फाइनल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 25 जुलाई। धरणीधर मैदान में आयोजित पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026 के चौथे दिन शनिवार को 15-15 ओवर के चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों का फैसला हो गया। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा एवं पंकज सोलंकी ने बताया कि आज के मुकाबलों के दौरान अजय पंवार, हिम्मत टॉक, अशोक सोलंकी और दिनेश दैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पहला मुकाबला: रॉयल राजपूत की आसान जीत

पहले मैच में रॉयल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शिव शक्ति क्लब ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 75 रन बनाए। सुनील चावड़ा ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, जबकि रॉयल राजपूत के कप्तान ओनिक दैया ने 3 विकेट हासिल किए।

जवाब में रॉयल राजपूत ने मात्र 8.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विमल कच्छावा ने 38 रनों की शानदार पारी खेली और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।

दूसरा मुकाबला: बीकानेर ब्लास्टर ने दर्ज की बड़ी जीत

दूसरे मुकाबले में बीकानेर ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाए। गोपाल दैया और केशव दैया ने 29-29 रन बनाए। जवाब में राजपूताना किंग्स की टीम 91 रन पर सिमट गई। गोपाल सोलंकी ने 35 रन बनाए, जबकि बीकानेर ब्लास्टर के किशन टॉक और जय सोलंकी ने 3-3 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए किशन टॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा मुकाबला: नारायण क्लब ने 10 विकेट से जीता मैच

तीसरे मुकाबले में नमो नारायण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। राजेश कच्छावा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायण क्लब ने बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज की। पवन दैया ने 62 और अभिषेक कच्छावा ने 30 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए पवन दैया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चौथा मुकाबला: राइजिंग स्टार्स इलेवन का दमदार प्रदर्शन

दिन के अंतिम मुकाबले में राइजिंग स्टार्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 173 रन का विशाल स्कोर बनाया। मोहनीश टॉक ने 75 और पीयूष दैया ने 37 रन बनाए। जवाब में गंगाशहर रायल्स की टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई। राइजिंग स्टार्स की ओर से योगेश कच्छावा ने 3 विकेट लिए, जबकि सौरभ टॉक और मोहनीश टॉक ने 2-2 विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोहनीश टॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सेमीफाइनल मुकाबले

रविवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार होंगे—

राइजिंग स्टार्स इलेवन बनाम बीकानेर ब्लास्टर

नारायण क्लब बनाम रॉयल राजपूत

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को धरणीधर मैदान में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में पंकज सोलंकी, गणेश दैया, करण दैया, धोनी दैया, दीपक सोलंकी, अविनाश दैया, देवांग सोलंकी, राजन सोलंकी, केशव दैया सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button