उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

वार्ड 19 में विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया तूफानी जनसंपर्क

MLA Tilak Raj Behad did a whirlwind public relations campaign in Ward 19.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक तिलक राज बेहड़ ने वार्ड नंबर 19 में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। विधायक बेहड़ ने कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस सभासद प्रत्याशी राजाराम राठौर के पक्ष में क्षेत्रवासियों से मतदान की अपील की।

बेहड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने p.w.d वार्ड, टीचर कॉलोनी, विकास कॉलोनी तथा पंजाबी मोहल्ला में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राजेश प्रताप सिंह तथा वार्ड सभासद पद पर राजाराम राठौर को विजयी बनाने की अपील की गई।

विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर काम करने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने में विश्वास रखती है। वार्ड 19 की जनता का जिस तरह से कांग्रेस के प्रति उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता इस बार विकास, जनसेवा और उपलब्ध रहने वाली राजनीति के पक्ष में अपना निर्णय लेने जा रही है।

उन्होंने कहा कि राजेश प्रताप सिंह एक जुझारू और जनता के बीच रहने वाले प्रत्याशी हैं। वहीं वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम राठौर भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार जनता के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गणेश उपाध्याय, दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, पूर्व सभासद अरुण तनेजा, कुलदीप सिंह लकी, राजेश अरोड़ा, धर्मपाल गंगवार, मंगली प्रसाद, संतोष ठाकुर, शिबू सक्सेना, राजीव रावल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button