खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
सभापति पद के लिए भाजपा की दावेदारी, गुंजन खटाना ने भरा नामांकन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
खैरथल नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर 14 से भाजपा पार्षद गुंजन खटाना ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गुंजन खटाना के नामांकन के साथ ही सभापति पद की चुनावी तस्वीर में एक और दावेदारी सामने आ गई है।
नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। गुंजन खटाना की ओर से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद अब नगर परिषद की राजनीति में पार्षदों के समर्थन और चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
खैरथल नगर परिषद में सभापति की कुर्सी को लेकर विभिन्न दावेदार मैदान में हैं। ऐसे में आने वाले समय में पार्षदों के समर्थन का गणित और राजनीतिक गतिविधियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। गुंजन खटाना की दावेदारी के बाद सभापति पद का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

Subscribe to my channel


