खेलब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

डीसी कार्यालय के कृष्ण कुमार ने राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर मैडल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

डीसी कार्यालय के कृष्ण कुमार ने राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर मैडल

नारनौल, 9 नवंबर। उपायुक्त कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात दौंगडा अहीर के कृष्ण कुमार ने राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड व एक सिल्वर मैडल हासिल करके जिला का नाम रोशन किया है। नगराधीश डा मंगल सैन ने आज उन्हें कार्यालय में बुलाकर शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उपायुक्त कार्यालय में वर्ष 2022 से तैनात दौंगडा अहीर के कृष्ण कुमार ने दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग रेंज में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में 10-10 मीटर की दो स्पर्धाओं में गोल्ड व 50 मीटर की एक स्पर्धा में सिल्वर मैडल हासिल किया है।

उन्होंने वर्ष 2017 में शूटिंग खेलना शुरू किया था। अब तक 18 मेडल जीत चुका है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वह देश के लिए खेलता है।

गौरतलब है कि 20 साल पहले एक हादसे में रीड की हड्डी टूटने के कारण वह व्हीलचेयर के सहारे है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर 4 बार खेल चुका है।

उपायुक्त कार्यालय की ओर से भी उन्हें लगातार अपने खेल पर इसी प्रकार ध्यान लगाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहा है। यहीं कारण है कि कृष्ण कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button