ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा
गांव दौंगड़ा अहीर लगा रक्तदान शिविर 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*गांव दौंगड़ा अहीर लगा रक्तदान शिविर 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
गांव दौंगड़ा अहीर में रविवार को युवा शक्ति संघ ने चौथा स्वैच्छिक रक्त दान शिविर आयोजित करवाया रक्तदान शिविर का शुभारंभ गांव की माताओं ने रिब्बन काटकर किया श्रीमती सुदेश पहली महिला रक्तदाता बनी
रक्तदान यानी महादान, आपका रक्त किसी की जरूरतमंद की रगों में जीवनदान बनकर दौड़ता है। इसलिए ये महादान की श्रेणी में आता है।
युवा शक्ति संघ के प्रधान दिनेश ने बताया संघ की ओर से गांव में यह चौथा रक्तदान शिविर लगाया गया और इस साल का यह दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ह ।ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर इस नेक कार्य में अपनी स्वेच्छा से 51 यूनिट जिला रेडक्रास सोसायटी को रक्त दान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को रक्तदान के फायदे बताए। वही सतबीर मास्टर जी ने कहा रक्त दान महादान है, इंसान ही इंसान की सेवा कर सकता है और रक्तदान करना इंसानियत की बहुत बड़ी सेवा है। यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे गांवों के युवा इसका आयोजन करवा रहे है जसवंत थानेदार जी ने भी व्यवस्थापक युवा शक्ति संघ को बधाई दी की वो निरंतर ऐसे हितकारी आयोजन कर रहे है इस अवसर पर सोमा देवी, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, शर्मिला देवी, राजकुमार चैयरमैन,नीरज बिछवाल, अशोक पत्रकार, बिसन , बिरेंद्र, पुनित,सुनील, यशपाल, कृष्ण, धर्मेंद्र, रवि और काफ़ी ग्रामीण उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


