उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर

युवा भाजपा नेता शौर्य प्रताप राय ने भाजपा जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

शौर्य प्रताप के नेतृत्व में युवाओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय संत कबीर नगर 

 

आज भारतीय जनता पार्टी सन्त कबीर नगर जिला कार्यालय पर भाजपा द्वारा लगातार दूसरी बार नियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव का भारी संख्या में उपस्थित होकर युवाओं ने स्वागत किया एवं बधाई दी। ध्यातव्य है कि जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को भाजपा द्वारा एक बार पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस क्रम में उनके आगमन से लेकर लगातार स्वागत का क्रम संचालित है। इसी क्रम में आज युवा भाजपा नेता शौर्य प्रताप राय के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर उपस्थित होकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है, सभी के सम्मलित सहयोग के आधार पर ही पार्टी निरंतर गतिमान है। हम सबका कार्य है कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे। इसके लिए पूर्ण ऊर्जा के साथ हम सबको लगना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि जिले के एक एक कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कभी भी उनके सम्मान में कमी नही आने देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओ के परिश्रम से जिस प्रकार हम सबने विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराया था उसी प्रकार आप सभी के योगदान से पुनः लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का कार्य होगा एवम केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को पुनः विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। युवा भाजपा नेता शौर्य प्रताप राय ने कहा कि जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सन्त कबीर नगर के तीनों विधान सभाओं में भाजपा को विजय मिली थी। उनके श्रेष्ठ निर्देशन में हम युवा वर्ग के लोग पूर्ण ऊर्जा के साथ लगकर कार्य करते हुए 2024 मे पुनः भाजपा को विजयी बनाने का काम करेंगे तथा माननीय मोदी जी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने में योगदान करेंगे। शौर्य प्रताप राय ने जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव को बधाई एवम शुभकामना देते हुए आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर अनुराग त्रिपाठी, शुभम राय, गोलू पाठक, अभिषेक अग्रहरि,धीरज राय, देवेन्द्र राय, शनि साहनी, अमन मौर्या, विकास सिंह, निखिल त्रिपाठी, रामचरन यादव, अमरजीत प्रजापति, अमृतान्शु, अविनाश त्रिपाठी, यशस्वी पांडेय, शुभम, विकास यादव,अरविंद गौंड, विजय पांडेय, विशाल राय,अभिषेक राय, अमन गोंड, प्रदीप गोंड, शमीम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button