उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

शासन को भेजी जाय टेट से सम्बंधित शिक्षकों की जानकारी-देवेन्द्र प्रताप  प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संयोजक देवेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारियो ने जनपद के शिक्षकों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह और राज बहादुर चंदेल को कार्यरत बेसिक शिक्षकों के लिए विभागीय टेट आयोजित कराने का आदेश करवाने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करते हुए आभार व्यक्त किया।

जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से अपर शिक्षा सचिव बेसिक को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी एवं महामंत्री उमाशंकर सिंह डेरा दिनांक 06 जून 2026 को प्रस्तुत पत्र का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही की जाय।

उक्त पत्र में प्राथमिक शिक्षकों को टेट में सेवा वर्ष के आधार पर वेटेज अंक प्रदान करने और विभागीय टेट आयोजित करने तथा शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने का अनुरोध किया गया था। जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित एवं सकारात्मक पहल से पूरे प्रदेश के बेसिक शिक्षकों में नई आशा जागी है। इंद्रसेन मिश्र,महेश कुमार और राम भरत वर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत है। किसी भी शिक्षक का कोई अहित नहीं होने पाएगा।

बैठक के बाद संघ पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जिसमें मांग की गई कि उ0प्र0 सरकार द्वारा कार्यरत बेसिक शिक्षकों के लिए स्पेशल टेट के संदर्भ में जो सूचनाएं मांगी गई है उसे अविलंब शासन को प्रेषित किया जाय। जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में 0-10 नामांकन होने के कारण नोटिस जारी की गई है जो कि उचित नहीं है जुलाई में विद्यालय खुलने के साथ नामांकन बढ़ेगा। इसलिए किसी भी शिक्षक को अप्रैल, मई 2026 के नामांकन के आधार पर किसी शिक्षक को स्पष्टीकरण न जारी किया जाय और न ही किसी शिक्षक का जून 2026 का वेतन अवरुद्ध किया जाय। जनपद में अनेक शिक्षकों का पदोन्नति, चयन वेतनमान और वार्षिक इंक्रीमेंट आदेश जारी होने के बाद भी उनकी ई-सर्विस बुक में अबतक प्रविष्टि नहीं की गई है। तत्काल सर्विस बुक को अपडेट करने हेतु संबंधित पटल को निर्देशित किया जाय। संघ पदाधिकारियों ने मांग की कि भीषण गर्मी और हीटवेव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित करते हुए प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 12.30 तक किया जाय।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह संयोजक चंद्रभान चौरसिया,रमेश चंद्र चौधरी,राजेश कुमार चौधरी,गंगा प्रसाद कन्नौजिया, रामपाल, त्रिलोकी नाथ,गिरजाशंकर चौधरी,विनय करुण,अवलेंद्र पटेल,विजय कन्नौजिया,नागेन्द्र वर्मा, सतीश कुमार भारती, पंकज वर्मा विवेकानंद वर्मा और भरतराम सहित तमाम शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button