देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

युवा भविष्य के सूत्रधार, जल संचयन एवं नशा मुक्त समाज बने : दाताश्री

 

बीकानेर। सागर स्थित श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम में “श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव” का आयोजन राष्ट्र उन्नति, विश्व बंधुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज, जल संरक्षण, गौ सेवा-संरक्षण एवं संवर्धन, सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

महोत्सव के दौरान 451 वर्ष प्राचीन भगवान शिव का महारुद्राभिषेक, महायज्ञ तथा अमृत महाप्रसाद का आयोजन हुआ। साथ ही अति दुर्लभ एक मुखी रुद्राक्ष के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए सुलभ कराए गए। अनंत विभूषित राष्ट्र संत परम पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान

दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज ने अपने शिव तत्व प्रवचन में नशा मुक्ति और जल संरक्षण को लेकर समाज को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यसन समाज को भीतर से खोखला करता है, इसलिए राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को जल संचयन एवं संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने नागरिकों से अपने अथवा बच्चों के जन्मदिन तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

संस्कृति, स्वच्छता और नारी सम्मान का संदेश

समारोह में युवा शक्ति को अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और बुजुर्गों के सम्मान की परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। स्वच्छता को सामाजिक एवं धार्मिक जिम्मेदारी बताते हुए घर, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सम्मान, गौ सेवा तथा प्राणी मात्र के प्रति दया का संदेश भी दिया गया। युवाओं से सोशल मीडिया और मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचकर अपना समय खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया गया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की गुरु स्तुति

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम जी द्वारा महाराज दाताश्री की गुरु स्तुति एवं वंदना रहा। उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों, गुरु-भक्ति और भारतीय संस्कृति को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान

समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों, संस्थाओं एवं गणमान्यजनों का सम्मान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में:

प्रो. सुमेर चंद जैन तथा कैप्टन रामकरण भाकर (संस्कार स्कूल) को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में:

डी.पी. पचीसिया, प्रतिनिधि डीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, डॉ. बी.सी. डागा तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रामगोपाल कुमावत का सम्मान किया गया।

भामाशाह एवं समाज सेवा के क्षेत्र में:

श्री सीताराम भांभू (SKL Group), श्री रमेश अग्रवाल ‘कालूबड़ी’, प्रतिनिधि हल्दीराम ग्रुप तथा श्री राजेश चूरा को सम्मानित किया गया।

व्यवसाय एवं उद्योग के क्षेत्र में:

श्री विनोद गोयल (रिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट) का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम जी मीणा, सरपंच रामदयाल गोदारा सहित समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन पं. आशीष शास्त्री, श्री श्याम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा वाचक, द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम संस्था परिवार का विशेष सहयोग रहा। महोत्सव ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश के साथ-साथ जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प भी दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button