उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राजकीय आईटीआई बस्ती में अक्टूबर माह की मासिक टेस्ट परीक्षा संपन्न, 650 प्रशिक्षार्थियों ने लिया भाग
प्रथम वर्ष के 395 और द्वितीय वर्ष के 255 प्रशिक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल, मूल्यांकन के बाद नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई रिजल्ट शीट

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 28 अक्टूबर 2026। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बस्ती में बुधवार को अक्टूबर माह की मासिक टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के कुल 758 प्रशिक्षार्थियों में से 650 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 108 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
संस्थान के प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम वर्ष में कुल 476 प्रशिक्षार्थियों में से 395 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 81 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय वर्ष में कुल 282 प्रशिक्षार्थियों में से 255 ने परीक्षा दी तथा 27 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
मासिक टेस्ट परीक्षा संपन्न होने के उपरांत परीक्षा में शामिल सभी प्रशिक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद परीक्षा परिणाम की रिजल्ट शीट संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई, ताकि प्रशिक्षार्थी अपना परिणाम देख सकें।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य
प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने बताया कि संस्थान स्तर पर प्रत्येक माह मासिक टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना है।
नियमित मासिक परीक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों की तैयारी और उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Subscribe to my channel


