उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गारव्यापार

बस्ती में निःशुल्क पॉपकॉर्न एवं दोना मेकिंग मशीन वितरण के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून को होगा चयन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 24 जून 2026। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की निःशुल्क टूलकिट वितरण योजना के तहत जनपद के इच्छुक लाभार्थियों से पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन एवं दोना मेकिंग मशीन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और ग्रामीण युवाओं तथा जरूरतमंद लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के चयन एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया 30 जून 2026 को संपन्न कराई जाएगी। चयन समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवेदकों को अपने आवश्यक एवं वांछित अभिलेखों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि चयन संबंधी कार्यवाही 30 जून को पूर्वाह्न 10:30 बजे से कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, विकास भवन परिसर, बस्ती में आयोजित की जाएगी।

विभाग ने सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। योजना के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें और आय के नए स्रोत विकसित कर सकें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button