LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया जिला कारागार खीरी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 09 जून 2026। जिलाधिकारी खीरी श्री अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने जिला जज श्री शिवा कुमार सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद कुमार यादव के साथ जिला कारागार खीरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। रसोईघर का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान महिला बैरक एवं जेल अस्पताल का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, नियमित निगरानी बनाए रखने तथा बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही।

कारागार परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कंट्रोल रूम में कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग का निरीक्षण करते हुए सभी कैमरों को सतत क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कारागार प्रशासन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया और बेहतर प्रबंधन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button