देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जब तक सामर्थ्य है मानव सेवा करते रहेंगे: दवे
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड से हुए सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पिछले कई वर्षो से समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सक्रिय संस्थान कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे को नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दवे ने कहा कि संस्थान द्वारा विभिन्न शाखाओ के माध्यम से सेवा के प्रत्येक प्रकल्प में अनुकरणीय कार्य किए जा रहे है इसी को देखते हुए संस्थान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड मिला है।
संस्थान ने सेवाओं के साथ साथ समाज में समानता व समरसता को लेकर प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए सेवा के कार्यों में सबको जोड़ा है ताकि हमारे द्वारा चलाए जा रहे अभियान का लाभ सबको मिल सके।
संस्थान को यह सम्मान नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति परमानंद झा, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, लोकसभा उपाध्यक्ष इंद्रा राणा, जापान राजदूत डॉ विष्णु हरी, साऊथ अफ्रीका राजदूत, पूर्व विदेश मंत्री एन पी साऊथ, जगद गुरु शिव शक्ति बाबा, डॉ हुकुम चंद गणेशया,कार्यक्रम आयोजक कुलदीप शर्मा,माटी कला बोर्ड अध्यक्ष राजस्थान प्रहलाद राय टाक, सिक्किम मुख्यमंत्री सलाहकार रोहित महाराज, मधेश प्रदेश मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य नागरिकों के द्वारा व उपस्थिति में प्रदान किया गया व अंतराष्ट्रीय समरसता मंच के साथ संयुक्त राष्ट्र की सहमति व इसके साथ 25 सार्क देशो के राष्ट्रीय ध्वज व प्रतिनिधियों की सहमति भी संस्थान को सम्मानित करते हुए प्रदान की गई जो कि हम सभी के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी, महेश बी चौहान,अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा, अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित,खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता, आनंद दवे, विमल मालवीय, पवन गहलोत, दीपक परमार, डॉ दीपक गोयल, डॉ हेमंत खियानी,डॉ चंद्रेश सोनी, कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव, प्रेमदास वैष्णव सहित सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है व भरोसा दिलाया है कि संस्थान नियमित मानव सेवा के कार्य करती रहेगी।

Subscribe to my channel


