देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अटल बिहारी वाजपेयी के पावन दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित, समरसता महाकुंभ से पड़ोसी देशों के साथ मैत्री को मिलेगी नई ऊर्जा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के पावन दिवस पर अटल सार्क अवार्डी सीए ओमप्रकाश बांठिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के विकास के लिए उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रभक्ति और अंतरराष्ट्रीय सौहार्द का प्रेरक उदाहरण है।
सीए ओमप्रकाश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं खंडों नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 25 राष्ट्रों के नागरिकों का अभिनंदन समारोह “समरसता महाकुंभ” एवं इंडो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक काठमांडू, नेपाल में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की अध्यक्षता नेपाल सरकार के महामहिम प्रथम न्यायमूर्ति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति परम आनंद जी करेंगे।
उन्होंने बताया कि समरसता महाकुंभ में वे समरसता सारथी अवार्डी के रूप में चयनित होने के बावजूद निजी कारणों से नेपाल नहीं जा पाएंगे, लेकिन उन्हें इस बात का विशेष संतोष है कि यह आयोजन माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों—पड़ोसी देशों के साथ मैत्री, प्रेम, एकता, समरसता और सौहार्द—को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के सचिव कुलदीप शर्मा नेपाल में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नेपाल के उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आपसी सहयोग और सांस्कृतिक समरसता को और मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।

Subscribe to my channel


