बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अमावस्या पर्व पर निशुल्क भोजन प्रदान किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अमावस्या पर्व पर निशुल्क भोजन प्रदान किया गया। राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर एवं बीपीएल क्वार्टर के समीप संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन की व्यवस्था के साथ ही मिष्ठान एवं फल वितरण के कार्य को महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने सराहनीय कार्य बताया। संरक्षक पारसमल भंडारी ने गुप्त सहयोग दाता को अपनी ओर से सेवा कार्यों में गुप्त सहयोग से कार्य हेतु बधाई दी।, सचिव अशोक व्यास ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व केन्द्र अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा, गवर्नर काउंसिल सदस्य जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतम चंद दांती,संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया, हीरालाल प्रजापति ,रमेश चोपड़ा (मीरा) सहित सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की। सचिव अशोक व्यास ने प्रतिमाह कम से कम दो सेवा के प्रकल्प करने का विश्वास व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button