उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी,टारगेट को लेकर व्यापारियों की घंटो गाड़ी रखी जाती है खड़ी 

The Chamber of Commerce expressed its anger over the harassment of traders by the State Tax Department, warning of protests if no action is taken, traders' vehicles are kept parked for hours to meet targets.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…रुद्रपुर व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आयुक्त, राज्य कर विभाग उत्तराखण्ड को ज्ञापन सयुंक्त आयुक्त स्मिता के माध्यम से प्रेषित किया। व्यापार मंडल ने रोष जताते हुए आरोप लगाया है कि सचल दल द्वारा आए दिन व्यापारियों के वाहनों को घंटो रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज, बिल, ई-वे बिल एवं अन्य अभिलेख पूर्ण रूप से उपलब्ध होते हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने रोष प्रकट करते हुए व गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापारियों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद उन्हें घंटों रोककर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कई व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा विभागीय लक्ष्य (टारगेट) का हवाला देकर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया जाता है, जिससे व्यापारिक समुदाय में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार दूरभाष के माध्यम से भी अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।

व्यापारियो का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है और व्यापारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने राज्य कर इकाई सचल दल, खटीमा की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, वैध दस्तावेज रखने वाले व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा संबंधित CTO के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।

संजय जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो रुद्रपुर व्यापार मंडल राज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं विभाग की होगी।
घेराव करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बंसल, गदरपुर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, शिवन सेठी चीनू दुआ, चेतन खनिजों, मनजीत गगनेजा,पवन गाबा,पारस अरोरा,गौरव गांधी, राजकुमार सिकरी,दानिश अहमद, अनेकों व्यापारी थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button