LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान की शुरुआत, अब घर बैठे जमा कर सकेंगे पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र

300 पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों ने जमा किया डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, कोषागार आने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पेंशनरों की सुविधा के लिए 01 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कोषागार बस्ती में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान की शुरुआत की गई।

इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि अभियान के तहत पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए मोबाइल के Google Play Store से Aadhaar Face Authentication RD एवं Jeevan Pramaan App डाउनलोड कर उनका उपयोग करने का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 300 पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों ने अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया है। इस डिजिटल सुविधा से पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से अपनी पहचान का सत्यापन कर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।

इस अवसर पर सहायक कोषागार के वरिष्ठ लेखाकार अखिलेश कुमार, शशिकान्त नन्दन, विवेक श्रीवास्तव सहित कोषागार कार्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button