उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
मंडलीय सरस मेले का संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर दिया जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 03 नवम्बर। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मंडलीय सरस मेले का मंगलवार को संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने विभिन्न जनपदों से आए स्वयं सहायता समूहों के स्टालों पर प्रदर्शित हस्तनिर्मित वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्प एवं घरेलू उपयोग की सामग्रियों को देखा। उन्होंने समूहों की महिलाओं से उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, लागत, बिक्री और बाजार में उनकी उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ उनके विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराता है।
संयुक्त विकास आयुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान स्थापित करने, बाजार से जुड़ने और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है।
उन्होंने मेले में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


