LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ पुलिस की बड़ी कामयाबी: एएसआई तारिक खान ने दूसरे आरोपी इमरान खान को भी दबोचा

बुजुर्ग के चोरी हुए 20 हजार रुपये बरामद करने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस की मुस्तैदी आई सामने।

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

पुंछ, 3 नवंबर |

जिला पुंछ पुलिस ने चोरी के मामले में एक और सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को पुंछ बस स्टैंड पर नजीर हुसैन पुत्र दीन मोहम्मद निवासी नाका माजाड़ी, मेंढर नामक बुजुर्ग व्यक्ति के 20 हजार रुपये चोरी हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुंछ पुलिस के फ्लाइंग स्क्वाड के आईसी एएसआई तारिक खान ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी को कुछ ही मिनटों में पकड़ लिया और चोरी की गई नकदी बरामद कर ली।

वहीं, मामले में आगे कार्रवाई करते हुए एएसआई तारिक खान ने दूसरे आरोपी इमरान खान पुत्र तालिब निवासी झूलास, जिला पुंछ को भी दबोच लिया।

एएसआई तारिक खान और उनकी टीम की तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली की सराहना की जा रही है। पुंछ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में सख्त संदेश गया है कि कानून से बचना आसान नहीं है। आप

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button